• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. जनवरी के पर्व एवं जयंती
Written By WD

जनवरी के पर्व एवं जयंती

Month of January | जनवरी के पर्व एवं जयंती
बच्चो!
FILE

* जनवरी अंग्रेजी कालगणना में वर्तमान समय में पहला मास है। यद्यपि पहले इसका क्रम यह नहीं था। लेकिन जैसा आप जानते हैं अंग्रेजी कैलेंडर कई बार बदला है। कम-अधिक मास व दिनों का होता रहा है। चूंकि भारतीयों के पास तो पहले से ही अधिक विज्ञान सम्मत एवं प्राचीन कालगणना (पंचांग) उपलब्ध है, इ‍सलिए आज यह प्रचलन में भले अधिक पर हमारे लिए विशेष महत्व की नहीं।

* इस कालगणना के क्रम से गिनें तो इसके प्रथम दिन आधुनिक सांख्यिकी के महान प्रणेता सत्येन्द्रनाथ बोस की जयंती मनाई गई। वे 1894 को कोलकाता में जन्मे। 'बोसोन कण' का नाम इन्हीं के नाम पर रखा गया है।

* इस बार 12 जनवरी विशेष महत्व की तिथि रही हम भारतीयों के लिए। इस दिन से 150 वर्ष पूर्व भारतीय मनीषा के गौरव स्तंभ स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। उनकी सार्द्ध शताब्दी के इस पावन वर्ष में विविध आयोजन सारे वर्ष ही चलेंगे। उनमें आपकी सहभागिता बढ़-चढ़कर होना चाहिए। युवा दिवस के नाम से विख्यात है यह दिन।

* 23 जनवरी एक और ऐसे महानायक का जन्मदिन था और वे हैं आजाद हिन्द फौज के संगठक सुभाषचन्द्र बसु (बोस)। संयोग से उपरोक्त तीनों महापुरुष बंगभूमि के विश्ववंद्य सपूत हैं।

* 14 जनवरी, मकर संक्रांति से प्रयाग (इलाहाबाद) में आरंभ हुआ हिन्दुत्व के महासंगम का पर्व कुंभ मेला।

* 28 जनवरी लाला लाजपतराय की जयंती मनाई। वहीं 15 जनवरी को थलसेना दिवस और 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस भी मनाया। गणतंत्र की सार्थकता नागरिकों की जागरूकता से ही प्रकट हो सकती है और आप भी हैं नन्हे पहरुए इस गणतंत्र के।

* 30 जनवरी को महात्मा गांधी ही को स्मरण करेंगे हम उनकी पुण्यतिथि पर।