1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. मोदी फैक्टर

मोदी ने बरेली में माफी मांगी (लाइव)

नरेन्द्र मोदी
उत्तरप्रदेश के बरेली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि...
FILE

* राजग के 300 से ज्यादा सांसद दिल्ली भेजें, साथ ही यूपी से भाजपा के सांसद चुनें। हम आपको ऐसी सरकार देंगे, जो आप चाहते हैं।
* मुद्दा यह नहीं है कि भाजपा जीतेगी या फिर मोदी कुछ बनेंगे, बल्कि देश को ‍एक स्थिर सरकार कीजरूरत है।
* 60 साल तक आपने शासक चुने हैं। आपने देखा है कि उन्होंने आपके लिए क्या किया। अब लोगों को शासक की नहीं सेवक की जरूरत है।
* कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र नहीं बल्कि धोखा पत्र जारी किया है।
* बरेली में झुमका नहीं सबका (सपा, बसपा और कांग्रेस) गिरना तय है।
* बिना बरेली के मांजे के गुजरात में पतंगे नहीं उड़ सकती।
* संतोष जी बरेली में विकास के अच्छे कार्य किए हैं, जो रायबरेली की तुलना में श्रेष्ठ हैं।
* जो नंगे पैर नहीं चले वो कांटों की पीड़ा क्या जानें।
* सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाले गरीबी क्या जानें।
* सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यूपीए सरकार ने अनाज सड़ने दिया और गरीबों को नहीं बांटा। बाद में यह अनाज शराब बनाने वालों को बेच दिया।
* देरी से आने का कारण बताते हुए मोदी ने कहा कि मेरा हेलिकॉप्टर रोका गया, इसलिए आपके बीच आने में देरी हुई। दिल्ली में उड़ने की इजाजत नहीं दी गई।
* जिस तरह विद्यार्थियों को परीक्षा के समय भगवान की याद आती है, उसी तरह कांग्रेस को भी गरीबों की याद आती है और वह गरीब गरीब का मंत्र जपना शुरू कर देती है।
* देरी से पहुंचने के लिए नरेन्द्र मोदी ने माफी मांगी।