योगेश दाहिया
FILE
दाहिया पश्चिमी उत्तरप्रदेश से संबंध रखते हैं और सहारनपुर के रहने वाले हैं। वह सहारनपुर में गन्ने की खेती करने वाले किसानों की परिषद के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में वे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सहारनपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र का नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी के जगदीश सिंह राणा कर रहे हैं।

