Hanuman Chalisa

गणेश चतुर्थी स्पेशल स्टोरी : 10 बड़ी गलतियां भूलकर भी नहीं करें इन 10 दिनों में

मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (16:38 IST)
31 अगस्त 2022 बुधवार से गणेशोत्सव प्रारंभ हो रहे हैं। 10 दिनों यानी अतंत चतुर्दशी तक चलते वाले इस महोत्वस के दौरान भगवान गणेशजी की मूर्ति को घर में स्थापित करके विधिवत रूप से उनकी पूजा की जाती है। इस 10 दिनों तक कई तरह के नियमों का पालन करने पड़ता है और भूलकर भी 10 तरह की गलतियां न करें नहीं तो पूजा का फल नहीं मिलेगा।
 
गणेश चतुर्थी पर न करें ये भूल (ganesh chaturthi par na kare ye bhul): 
 
1. किसी का अपमान न करें : इस दौरान बुजुर्ग, महिला और बच्चों का अपमान न करें। बच्चों पर बच्चों पर हाथ न उठाएं।
 
2. हिंसा से दूर रहें : इन 10 दिनों में मन, वचन और कर्म से हिंसा से दूर रहें। मन में बुरे भाव न आने दें।
 
3. शारीरिक संबंध न बनाएं : इस दौरान शारीरिक संबंध बनाना अच्‍छा नहीं माना जाता। अत: ब्रह्मचर्य का पालन करें।
4. तामसिक भोजन न करें : इस दौरान मांस, मटन, मछली या अंडे जैसा तामसिक भोजन न करें। भूमि के अंदर उगने वाले कंदमूल जैसे प्याज-लहसुन, मूली, चुकंदर, गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
5. पहले बप्पा को भोग लगाना न भूलें : कुछ भी खाने से पहले बप्पा को भोग लगाएं इसके बाद ही भोजन करें।
 
6. बप्पा को अकेला न छोड़ें : घर से बाहर जा रहे हैं तो परिवार का कोई न कोई सदस्य घर पर रहे, उन्हें अकेला छोड़ कर न जाएं।
 
7. ये बुरे कार्य न करें : जुआ न खेलें। निंदा, चुगली करने से बचें। क्रोध न करें, संयम से काम लें। झूठ नहीं बोलें। किसी का उपहास न करें। किसी को धोखा न दें। बुरी आदत से दूर रहें। नशा न करें। 
 
8. पवित्रता का रखें ध्यान : घर में गंदगी न करें। प्रतिदिन स्नान करें। कोई महिला पीरियड से हैं तो पवित्रता का ध्यान रखें।
 
9. तुलसी वर्जित : भगवान गणेश के व्रत और पूजा में तुलसी का उपयोग नहीं किया जाता इसलिए पूजा, प्रसाद या घर पर पकने वाले भोजन में तुलसी न डालें।
 
10. उचित रीति से ही करें विसर्जन : मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाएं तो अगर आस-पास कोई पवित्र जलस्रोत नहीं हैं तो गणेश जी की मूर्ति को घर में ही बाल्टी, ड्रम या मिट्टी में विसर्जित करें। अगर घर पर संभव न हो तो मूर्ति को विसर्जन के लिए पास के किसी प्राकृतिक जलाशय में ले जाएं। विसर्जन से पहले घर पर ही पूजा, आरती और भोग करें।

Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

देवशयनी एकादशी से चातुर्मास क्यों शुरू होता है? जानें धार्मिक मान्यता और आध्यात्मिक महत्व

बृहस्पति का सिंह राशि में होगा गोचर, युग परिवर्तन के साथ 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 जुलाई, 2026)

अगला लेख