सुपर मारियो गैलेक्सी
डेवलपर : निनटेन्डो ईएडी टोक्यो, पब्लिशर : निनटेन्डो
|
इस गेम में मारियो को प्रिंसेस पीच को बॉसर की तकलीफ से बचाना है। यह सारी रोमांचक घटनाएँ स्पेस में होती है और प्लेयर को मारियो बनकर यह काम करना होता है। गेम वाकई बड़ा मजेदार बन पड़ा है क्योंकि स्पेस का जो दृश्य स्क्रीन पर आता है वह खूबसूरत तो होता है साथ ही रहस्यों से भी भरा होता है। गेम की शुरुआत में ही मारियो को प्रिंसेस पीच की तरफ से एक संदेश मिलता है कि वह मशरुम किंगडम आए और एक उत्सव में शामिल हो।
मारियो जब इसमें भाग लेने जाता है तो रास्ते से ही तरह-तरह की चीजें उसे मिलने लगती हैं। बाद में उसे यह पता चलता है कि प्रिंसेस पर तकलीफ आ सकती है तो वह अपनी कोशिशों में जुट जाता है। मारियो को कामेक किसी तरह स्पेस में पहुँच जाता है और यहाँ विभिन्ना ग्रहों के बल और गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध उसे काम करना है। गेम में मारियो के लिए एनर्जी लेवल, नए पावर्स और आसपास का माहौल बिलकुल नए अंदाज में पेश किया गया है जो प्लेयर्स को पसंद आना ही चाहिए।
|
मारियो को गेम में पहले तीन खरगोश मिलते हैं जो पकड़े जाने पर तारे में बदल जाते हैं और जब वह तीनों खरगोशों को पकड़ लेता है तो उसकी मुलाकात रोसेलिना से होती है जो उसे बताती है कि अगर वह कुछ तारे इकट्ठा कर ले तो यह उसकी मदद करेंगे। 60 तारे इकट्ठा करने के बाद रोसेलिना प्रिंसेस पीच को बचाने के साथ एक दूसरा विकल्प सामने रखती हैं। यह तो गेम का एक ही भाग हुआ।
इसी तरह का रोमांच आगे भी जारी रहता है जब इस विकल्प के चयन के बाद आगे का गेम तय होता है। गेम में मारियो का लुक हमेशा की तरह लुभाने वाला है। नवंबर महीने में आगे या पीछे यह गेम सभी जगह उपलब्ध हो जाएगा। तो मारियों के साथ गैलेक्सी की सैर करने को तैयार हो जाइए।

