Last Modified:
Wednesday, 2 August 2017 (23:02 IST)
सोनी ने लांच किया नया होम थिएटर
Publish Date: Wed, 2 Aug 2017 (23:02 IST)Updated Date: Wed, 2 Aug 2017 (23:09 IST)
सोनी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया होम थिएटर सिस्टम एचटीआरटी 40 लांच करने की घोषणा की जिसकी कीमत 22,900 रुपए है।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इसमें 600 वॉट साउंड आउटपुट वाले स्पीकर हैं। यह 5.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम है। इसमें यूएसबी पोर्ट के साथ ही एचडीएमआई और एनएफसी और ब्ल्युटूथ है जिससे यह स्पीकर कंपनी के ब्राविया टेलीविजन से आसानी से कनेक्ट हो जाता है।