1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. Ptron Force X11 smartwatch with Bluetooth calling launched at Rs 2,799

पीट्रॉन ने लांच की बीटी कॉलिंग के साथ नई स्मार्टवॉच

PTron
डिजिटल एसेसरीज ब्रांड पीट्रॉन ने नई स्मार्टवॉच पीट्रॉन फोर्स एक्स11 लॉन्च की है। कंपनी ने  यहां जारी बयान में कहा कि इसी के साथ उसने वियरेबल्स के लिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को विस्तार भी दिया है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए पीट्रॉन के संस्थापक और सीईओ ने कहा कि हम हमेशा अपने उपभोक्ताओं के लिए ऐसे उत्पाद लाने के लिए तत्पर रहते हैं, जो न केवल अच्छे दिखें, बल्कि उनके जीवन में उपयोगी सिद्ध भी हों।
स्मार्ट वियरेबल कैटेगरी में हमारी नई एंट्री 'फोर्स एक्स11' इनोवेटिव टेक्नॉलॉजी और आइकॉनिक डिजाइन का एक आदर्श मेल है, जिसकी कीमत इतनी कम है कि इस श्रेणी में पहले कभी नहीं देखी गई।

इस प्रकार आपको सबसे आगे रखने के लिए यह एकदम सही एक्सेसरी है। हमने फोर्स एक्स11 स्मार्टवॉच को उन खूबियों के साथ तैयार किया है, जो युवा पीढ़ी को प्रभावित करने मे पूरी तरह से सक्षम हैं, ताकि वे कम दाम खर्च करके ही अधिक से अधिक आनंद ले सकें। इस वॉच की कीमत 2799 है।
अगला लेख
मुंबई डॉकयार्ड में INS रणवीर में विस्फोट, नौसेना के 3 कर्मियों की मौत, 11 घायल