ठंड का मौसम
(फिल्म : प्यार का मौसम)
-
देवेंद्र शर्मा नी सुल्ताना रे... ठंड का मौसम आया। अरे हाय रे, कँपी काया।। स्वेटर पहना, जैकेट पहनीदस्ताने और टोपा पहना... रे।फिर भी न रुकी, कँपकँपी हा। नी सुल्ताना रे... ठंड का मौसम आया। * बलम बबुआ, बेदर्दी सर्दी आई, आ जा । दूध जलेबी, मस्त पकौड़े गरम गराडू खिला जा।। तेरे हाथों से मैं खा लूँ, हाथ अपने न निकालूँ मीडिया को भी बुला लूँ, शहर में चर्चा हो जाए। ठंड पे छा जाएँ हम-तुम सुर्खियों में आ जाएँ हम-तुम, इतना कुछ खा जाएँ हम-तुम, कई दिन होश न आए। मस्त-मस्त मूवी, कोई दिखा जालाँग ड्राइन पे ले चल, मॉल घुमा जा। बलम बबुआ, बेदर्दी, सर्दी आई आ जा.. सर्दी आई आ जा... नी सुल्ताना रे... ठंड का मौसम आया।