1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. orry income revealed 76 lakh per instagram reel paid friendship business model

एक रील के 76 लाख रुपए लेते हैं ओरी, शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने के इतने रुपए करते हैं चार्ज

Orry income
अक्सर सेलेब्स के सीने पर हाथ रखकर पोज देते नजर आने वाले ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणी अपनी कमाई और प्रोफेशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक सवाल हर किसी के जेहन में तैरता है— 'आखिर ओरी करते क्या हैं और उनकी कमाई का जरिया क्या है?' 
 
'बिग बॉस 17' और 'खतरों के खिलाड़ी 15' जैसी बड़ी स्क्रीन पर नजर आ चुके सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने अब खुद इन सारे सवालों पर से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने अपने पर्सनल ब्रांड को एक बेहद मुनाफे वाले बिजनेस मॉडल में बदल दिया है, जिसे सुनकर यूजर्स से लेकर बड़े-बड़े कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स तक हैरान हैं।
हाल ही में 'लर्न बाय केके क्रिएट' पॉडकास्ट में बात करते हुए ओरी ने बताया कि वह कैसे हर महीने करोड़ों की कमाई करते हैं। ओरी नेबताया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेट उनकी कमाई का बड़ा जरिया है। 
 
इंटरनेट पर आए दिन ओरी किसी न किसी बॉलीवुड स्टार या हाई-प्रोफाइल पार्टी में नजर आते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी रील्स और तस्वीरें मिनटों में वायरल हो जाती हैं। इसी पॉपुलैरिटी का फायदा ब्रांड्स उठाते हैं। ओरी ने पॉडकास्ट में दावा किया, पिछले महीने मैंने सिर्फ एक सिंगल डील, यानी एक इंस्टाग्राम रील से 76 लाख रुपये कमाए।
 
ओरी की कमाई सिर्फ सोशल मीडिया व्यूज या ट्रेडिशनल ब्रांड एंडोर्समेंट तक सीमित नहीं है। उन्होंने इवेंट इंडस्ट्री में एक नया कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसे वह 'पेड फ्रेंडशिप' कहते हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप पैसे देकर ओरी की 'दोस्ती' और उनका 'वक्त' खरीद सकते हैं।
ओरी ने बताया कि वह प्राइवेट इवेंट्स जैसे शादियों, बर्थडे पार्टियों, लंच और डिनर में शामिल होने के लिए मोटी फीस लेते हैं। उन्होंने कहा, आप 15 से 25 लाख रुपये देकर मुझे लंच या डिनर के लिए बुक कर सकते हैं। मैं आपकी शादी या जन्मदिन की पार्टी में आऊंगा। वहां आकर मैं इस तरह से स्पीच दूंगा जैसे हम बचपन के दोस्त हों। आपके दोस्तों के साथ घूमूंगा, आपके माता-पिता के साथ ड्रिंक्स शेयर करूंगा। यह एक ऐसा एक्सपीरियंस है जिसे आप पैसों से खरीद सकते हैं।
 
यदि आपको लगता है कि ओरी के साथ सिर्फ एक फोटो खिंचवाना मुफ्त है, तो आप गलत हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में ओरी ने खुलासा किया था कि वह किसी इवेंट में अपनी मशहूर 'सिग्नेचर पोज़' वाली एक तस्वीर के लिए भी लगभग 20 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
अपने पोज़ को लेकर ओरी का आत्मविश्वास देखने लायक है। उन्होंने कहा, आज के समय में हिंदुस्तान में सिर्फ दो ही लोगों के पोज़ सबसे ज्यादा मशहूर हैं—एक शाहरुख खान और दूसरे ओरी। मुझे खुशी है कि मैं इस मुकाम पर पहुंच गया हूं।
 
ओरी केवल पार्टियों की रौनक नहीं हैं, बल्कि उनके पास पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से फाइन आर्ट्स और कम्युनिकेशन डिजाइन की डिग्री भी है। वह देश की सबसे बड़ी कंपनी 'रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड' के चेयरमैन ऑफिस में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, वह सिंगिंग, सॉन्ग राइटिंग और फैशन डिजाइनिंग जैसे मल्टीपल वेंचर्स से भी मोटी कमाई करते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
स्टारडम के पीक पर सादगी की मिसाल: ऋषिकेश में फुटपाथ पर चादर बिछाकर सो गए सुनील ग्रोवर, देखिए वीडियो