देश-विदेश जगह-जगह तख्तियाँ, बोर्ड टँगे रहते हैं। जिनमें कुछेक बहुत अजीबो-गरीब, मजेदार, और गुदगुदाते देखे जा सकते हैं। आइए देखते है किसने कैसा लिखा है !
* बाल्टीमोर स्टेट की दीवारों पर लिखी सूचना- 'यहाँ घुसपैठ करने वालों पर कानून का तगड़ा से तगड़ा प्रयोग किया जाएगा।'
* अमेरिकी देहात में एक दुकान पर टँगा बोर्ड- 'हम कबाड़ा खरीदते हैं, पुरातत्वीय महत्व की चीजें बेचते हैं।'
* बुखारेस्ट की होटल लॉबी में लगा बोर्ड-
देश-विदेश जगह-जगह तख्तियाँ, बोर्ड टँगे रहते हैं। जिनमें कुछेक बहुत अजीबो-गरीब, मजेदार, और गुदगुदाते देखे जा सकते हैं। आइए देखते है किसने कैसा लिखा है !
'मरम्मत के कारण लिफ्ट कल तक बंद रहेगी। हमें खेद है कि तब तक आप हमारे लिए 'अनबियरेबल' (न ढोने लायक) बने रहेंगे।'
* फ्लोरिडा के एक प्रसूतिगृह में पुता बोर्ड- 'यहाँ बच्चों का आना मना है।'
* ऑरेगॉन जनरल स्टोर पर लिखा अनुरोध- 'खुद को ठगाने कहीं और मत जाइए, यहाँ चले आइए।'