1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. फ्रेंडशिप डे
  4. Poem On Friendship
Written By WD

दोस्ती पर कविता : आओ, मुझमें डुबकी लगाओ

friendship
फाल्गुनी
 
दोस्ती, खुशी का मीठा दरिया है 
जो आमंत्रित करता है हमें 
'आओ, खूब नहाओ, 
हंसी-खुशी की 
मौज-मस्ती की 
शंख-सीपियां 
जेबों में भरकर ले जाओ!

 
 
आओ, मुझमें डुबकी लगाओ, 
गोता लगाओ 
खूब नहाओ 
प्यार का मीठा पानी, 
हाथों में भरकर ले जाओ...!
लेखक के बारे में
WD
ये भी पढ़ें
व्यंग्य : बिना जूते ओलंपि‍क पदक