एमबाप्पे ने लगातार दूसरी बार मेस्सी से छीन लिया गोल्डन बूट
कहां लियोनेल मेसी सोच रहे थे कि अर्जेंटीना अपना खिताब बरकरार रखने वाली चौथी टीम बनेगी लेकिन खिताब सिर्फ एमबाप्पे का बरकरार रहा जिन्होंने पिछले संस्करण में गोल्डन बूट जीता था।लियोनेल मेसी के रविवार को स्पेन के खिलाफ फाइनल में गोल करने में विफल रहने के बाद किलियन एमबापे ने विश्व कप गोल्डन बूट बरकरार रखा है।
उन्होंने 2026 विश्व कप में शानदार 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।इसी के साथ लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट जीतने वाले एमबाप्पे पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
एमबापे ने अर्जेंटीना के मेस्सी (आठ गोल), नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड (सात), इंग्लैंड के जूड बेलिंघम (सात) और हैरी केन (छह) और टीम के साथी उस्मान डेम्बेले (छह) से प्रतिस्पर्धा को मात दी । फ्रांस के पहले मैच में, सेनेगल के खिलाफ 3-1 की जीत में, एमबापे ने दो गोल किए और फिर इराक के खिलाफ 3-0 की जीत में भी दो गोल किए । उन्होंने नॉर्वे के खिलाफ 4-1 की जीत में कोई गोल नहीं किया, लेकिन राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीत में दो गोल किए।
पैराग्वे के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में पेनल्टी से किया गया उनका गोल ही एकमात्र गोल था और क्वार्टरफाइनल में मोरक्को के खिलाफ 2-0 की जीत में उन्होंने एक गोल दागा था। सेमीफाइनल में फ्रांस, स्पेन से 2-0 से हार गया, लेकिन तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ एमबापे ने दो और गोल दागे। हाफ टाइम तक 4-0 से पीछे चल रही उनकी टीम ने ब्रेक के बाद शानदार वापसी की।चार साल पहले, अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में हैट्रिक लगाकर मेसी को पछाड़ते हुए एमबापे ने गोल्डन बूट जीता था।
फ्रांस और रियल मैड्रिड के स्ट्राइकर एमबापे ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में इंग्लैंड के खिलाफ 6-4 की हार में दो गोल किए, जिससे टूर्नामेंट में उनके गोलों की कुल संख्या 10 हो गई, और वह दो विश्व कप (2022, 2026) में गोल्डन बूट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।Kylian Mbappe has become the first player to win the World Cup Golden Boot twice! pic.twitter.com/OmI6Y9VQRl
— BBC Sport (@BBCSport) July 19, 2026