सम्बंधित जानकारी
- FIFA World Cup Final के कारण इन दो पूर्वोत्तर राज्यों में सोमवार को घोषित हुई स्कूल की छुट्टी
- इंगलैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर जीता FIFA World Cup का ब्रोंज मेडल
- लॉटरी टिकट और लियोनेल मेसी के साथ एक फोटोशूट ने कैसे बदल दी लामिन यमाल की तकदीर?
- जिसे Messi ने गोद में नहलाया, अब उसी से होगी FIFA World Cup Final की जंग! जानिए 19 साल पुरानी तस्वीर की कहानी
- अर्जेंटीना के आलोचकों का मेस्सी का करारा जवाब, नहीं मिला थाल सजाकर
स्पेन ने 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप जीता, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
स्पेन ने अर्जेंटीना के 1-0 से हराकर दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। स्पेन ने इससे पहले 2010 में फीफा विश्व कप जीता था। ALSO READ: इंगलैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर जीता FIFA World Cup का ब्रोंज मेडल
इस मैच में स्पेन का दबदबा नजर आया। हालांकि दोनों ही राउंड में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। खेल के 106वें मिनट में निको विलियम्स का हेडर फेरन टोरेस तक पहुंचा और उन्होंने मार्टिनेज को छकाकर शानदार गोल किया।
रेफरी की अंतिम सीटी बजते ही स्पेनिश खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े। इसके बाद ट्रॉफी स्पेन के कप्तान के हाथों में पहुंची और पूरा स्टेडियम 'वीवा एस्पाना' (स्पेन जिंदाबाद) के नारों से गूंज उठा। दूसरी ओर अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की निराशा साफ दिखाई दे रही थी। ALSO READ: लॉटरी टिकट और लियोनेल मेसी के साथ एक फोटोशूट ने कैसे बदल दी लामिन यमाल की तकदीर?
गोल्डन बूट एम्बाप्पे के नाम
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने किए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट अपने नाम किया। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
लिएंड्रो परेडेस ने खोया आपा
अर्जेंटीना की हार के बाद मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस ने आपा खो दिया। उन्होंने स्पेन के दो खिलाड़ियों एरिक गार्सिया और गावी के साथ हाथापाई की। इस घटना की वजह से लिएंड्रो परेडेस को रेड कार्ड दिखाया गया।
