1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
  6. स्वादिष्ट राजगिरा पूरी
Written By WD

स्वादिष्ट राजगिरा पूरी

- राजश्री

फलाहारी व्यंजन मेन्यू
ND

सामग्री :
एक कटोरा राजगिरा आटा, 2-3 उबले आलू, पाव चम्मच लाल मिर्च पावडर, थोड़ा-सा जीरा- सौंफ, 4-5 बारीक कटी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटा, तलने के लिए तेल अथवा घी।

विधि :
राजगिरा आटा चलनी से छान लें। आलू को बारीक मैश करके राजगिरा में मिला दें। अब सारा मसाला डालकर आटे को हल्का टाइट गूँध लें।

आटे को 10-15 मिनट के लिए रख छोड़ें। अब एक कड़ाही में घी गरम रख दें। तैयार आटे की लोइयाँ बनाकर उसकी पूरी बेल लें और राजगिरे की कुरकुरी पूरियाँ तल लें। अब कुरकुरी पूरी को दही के साथ परोसे।
लेखक के बारे में
WD