मेवे की चिक्की
ND
सामग्री :
1 कप काजू, 1 कप बादाम, 1 कप पिस्ता, पाव कप गुड़, 2 चम्मच घी, दूध में भिगोया हुआ केसर।
विधि :
घी को कड़ाही में पिघला लें। अब कद्दूकस किया हुआ गुड़ घी में डालें और अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसमें काजू बादाम, केसर और पिस्ता डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
एक ट्रे में घी लगाएँ और उसमें तैयार मेवे का मिश्रण फैला दें और उसे ठंडा होने दें। अब इसे टुकड़ों में काट लें। मेवे की चिक्की तैयार है।
