- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
मक्खनी पोटॅटो सूप
सामग्री : 100
ग्राम उबले व छिले हुए आलू, सिंघाड़ा आटा15 ग्राम, डेढ़ कप पानी, 1 कप दूध, घी या मक्खन 15 ग्राम, सेंधा नमक, कालीमिर्च स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया।विधि : सर्वप्रथम एक कटोरी पानी में सिंघाड़ा आटा घोल दीजिए। बाकी पानी में घोल डालकर मध्यम आँच पर पका लीजिए। आलू अच्छी तरह मसल लें। आलू को आँच पर पक रहे घोल में मिलाइए। दूध व घी भी मिला दीजिए। अब हल्की आँच पर पकने दीजिए। अब इसमें नमक व पिसी कालीमिर्च मिलाइए। जब सूप पीने लायक गाढ़ा होने लगे, आँच से उतार लीजिए। परोसते समय कतरा हुआ हरा धनिया ऊपर बुरक दें।