- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
फरियाली चीज बॉल
सामग्री : आधा कप मक्खन, डेढ़ कप सिंगाड़े का आटा, 225 ग्राम पनीर, 1 चम्मच नमक, 1 चुटकी लाल मिर्च, आधा चम्मच जीरा पावडर और हरी मिर्च, तेल। विधि :एक बाउल में मक्खन और सिंगाड़े का आटा मिला लें। इसमें पनीर, नमक, लाल मिर्च, जीरा और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाकर गूँध लें। अब इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाएँ। एक कड़ाही में तेल गरम करके बॉल्स को हल्का ब्राउन होने तक तल लें। फरियाली चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।