1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान

खोये ति‍ल के लड्डू

उपवास पकवान
ND

सामग्री :
डेढ़ कप भुनी हुई पि‍सी ति‍ल, 2 चम्‍मच बादाम और पि‍स्‍ता कतरे हुए, 2 कप खोया, पि‍सी शक्‍कर स्‍वाद अनुसार।

वि‍धि ‍:
खोए को धीमी आँच पर भून लें। कुछ देर ठंडा होने दें। अब इसमें ति‍ल डालें और अच्‍छी तरह मि‍ला लें।

मि‍श्रण के हल्‍का गरम होने पर इसमें शक्‍कर मि‍लाएँ। अब इस मि‍श्रण के लड्डू बनाएँ। अब इन्‍हें बादाम-पिस्ते से सजाकर परोसें।