1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
  6. खीरा सूप
Written By ND

खीरा सूप

- मोना अग्रवाल

उपवास पकवान
ND

सामग्री :
250 ग्राम खीरा, 2 कप ताजा दही, 1 टी स्पून अदरक-हरीमिर्च पेस्ट, स्वादानुसार नमक, 1/2 टी स्पून पिसी काली मिर्च, 1 टेबल स्पून नींबू रस, कुछ पुदीने की पत्तियाँ।

विधि :
सर्वप्रथम खीरा छीलकर बड़े टुकड़ों में काटें। अब दही, अदरक-हरीमिर्च का पेस्ट, नमक, पिसी काली मिर्च एवं कटा खीरा मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह ब्लैंड कर लें।

अब इसमें 1 कप पानी और नींबू रस मिलाकर पुनः ब्लैंड करें। तैयार सूप को सूप बाउल्स में डालें। ऊपर से थोड़ा कुटा बर्फ डालें। पुदीना पत्तियों से सजाकर कोल्ड खीरा सूप परोसें।
लेखक के बारे में
ND