- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
काजू बरफी
सामग्री : 3
कप काजू, 2 कप पानी, 2 कप शक्कर, सिल्वर फॉइल। विधि : काजू को बारीक पीस लें। अब शक्कर और पानी को मिलाकर उसकी गाढ़ी चाशनी बना लें। चाशनी को आँच से उतारकर उसमें काजू मिलाएँ और उसे मिलाकर गाढ़ा बना लें। अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट में फैला लें। इस पर सिल्वर फॉइल चिपका दें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें। काजू की बरफी तैयार है।