शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. manohar lal khattar amit shah farm protests public property damage
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (22:19 IST)

अमित शाह से मिले हरियाणा के CM मनोहरलाल खट्टर, कहा - आंदोलन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लाएंगे कानून

Kisan agitation
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शनिवार को मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन पर भी चर्चा हई।
 
उन्होंने कहा कि किसी को भी सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने का अधिकार नहीं है, हम इससे संबंधित कानून लेकर आ रहे हैं।
खट्टर ने कहा कि कुछ लोग केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ केवल 'विरोध जताने' के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनकी 'निहित राजनीतिक मंशा' को दर्शाता है। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी को केन्द्र कानूनों में संशोधन के लिये तैयार है।
12 जनवरी को भी मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। जब पिछली बार खट्टर गृहमंत्री से मिलने आए थे तब उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी थे तब दोनों नेताओं ने कहा था कि हरियाणा सरकार को कोई खतरा नहीं है।
ये भी पढ़ें
पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव कल से, 8 बजे शुरू होगा मतदान, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त