• Webdunia Deals
Candidate Name सीपी जोशी
State राजस्थान
Party Congress
Constituency नाथद्वारा
Candidate Current Position MLA

cp joshi biography in hindi  : सीपी जोशी राजस्थान की राजनीति में बड़े नेता माने जाते हैं। वे कांग्रेस खेमे में मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाते हैं। सीपी जोशी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।

इस बार भी सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव मैदान में हैं। इस बार भाजपा की तरफ से उदयपुर राजघराने के विश्वराज सिंह मेवाड़ चुनौती दे रहे हैं।
 
राजनीतिक जीवन : (C P Joshi Biography in Hindi) सीपी जोशी एक प्रोफेसर के तौर पर अपना करियर बनाना चाहते थे। उन्होंने उसी सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की नौकरी की। यहां से उन्होंने अपनी डिग्री ली थी। वे मनोविज्ञान के प्रोफेसर हुआ करते थे।

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे।1980 में उन्होंने अचानक से सक्रिय राजनीति में अपना कदम रख दिया और अपनी राजनीतिक यात्रा में चल पड़े।

इसके बाद वे एक शिक्षक से नेता बन गए। 2018 के चुनाव पर्चा में उन्होंने अपने पेशे के स्थान पर रिटायर्ड प्रोफेसर दिखलाया है। वे पांच बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके है। 
 
अपना पहला चुनाव उन्होंने 1980 में नाथद्वारा विधानसभा सीट से लड़ा। यहां वे चुनाव जीतने में सफल रहे। उसके बाद वे वहां से 4 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्तमान (2018) में इसी सीट से विधायक हैं। जोशी को 2009 में भीलवाड़ा लोकसभा सीट से टिकट दिया गया और जीतने के बाद उन्हें केंद्र के मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया था।
 
2014 के लोकसभा में मिली हार : मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। 2014 में भी उन्हें भीलवाड़ा के बदले जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन वे बीजेपी के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से चुनाव हार गए थे।
  
जन्म : सीपी जोशी का जन्म 29, जुलाई 1950 को राजस्थान के नाथद्वारा में हुआ था। उनके पिता का नाम भूदेव प्रसाद है। उनकी माता का नाम सुशीला देवी है।

सीपी जोशी का पूरा नाम चंद्र प्रकाश जोशी (C P Joshi Full Name) है। जोशी की पत्नी का नाम हेमलता जोशी (C P Joshi Wife) है।
 
शिक्षा : सीपी जोशी की गिनती राजस्थान के अधिक ‘पढ़े-लिखे नेताओ’ में होती है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने क्षेत्र के प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में पूरी की। उदयपुर जाकर आगे की पढ़ाई की।

उदयपुर, राजस्थान से 1972 में एमएससी (भौतिकीशास्त्र), 1974 में एमए (मनोविज्ञान) से और साल 1994 में पीएचडी (मनोविज्ञान) से की।

1997 में सीपी जोशी ने मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी, उदयपुर राजस्थान से एलएलबी (LLB) की। इस तरह उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023