• Webdunia Deals
Candidate Name सरोज पांडे
State Chhattisgarh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Korba
Candidate Current Position former MP

Saroj Pandey Profile in Hindi : सरोज पांडेय (Saroj Pandey) को भाजपा का तेजतर्रार नेता माना जाता है। सरोज पांडे ने राजनीति के मैदान में ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसे कोई नहीं तोड़ पाया। सरोज पांडेय को बीजेपी ने कोरबा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के रण में उतारा है। एक साधारण परिवार से आने वाली सरोज पांडेय राजनीति में कम उम्र में ही लौहा मनवा चुकी हैं। डॉ. सरोज पांडेय एक साथ महापौर, विधायक और सांसद रह चुकी हैं। सरोज पांडे का यह रिकॉर्ड गिनीज और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्हें 10 साल तक लगातार बेस्ट मेयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सरोज पांडेय तीसरी बार लोकसभा चुनाव के रण में उतरी हैं। 
 
राजनीतिक करियर : सरोज पांडेय कॉलेज के दौरान ही छात्र राजनीति में सक्रिय थीं। इसके बाद वे दुर्ग जिले में सक्रिय रहते हुए भाजपा में आ गईं। सरोज पांडे पहली बार साल 2000 भिलाई नगर निगम से महापौर बनी थी। उसके बाद वह दूसरी बार साल 2005 में भिलाई नगर निगम से ही महापौर रही है। इसके बाद सरोज पांडे साल 2008 में वैशाली नगर निगम से पहली बार विधायक चुनी गई। विधायक बनने के बाद साल 2009 में सरोज पांडे को भाजपा ने लोकसभा का टिकट दिया, सरोज पांडे दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद रही हैं। 
 
साल 2013 में सरोज पांडे को भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद साल 2014 में भाजपा ने दुर्ग लोकसभा सीट से सरोज पांडे को प्रत्याशी बनाया लेकिन वे कांग्रेस के तमराज साहू से चुनाव हार गईं। 
 
इसके बाद सरोज पांडे को साल 2018 में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद बनाया गया। अब राज्यसभा सांसद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सरोज पांडे को कोरबा लोकसभा सीट से साल 2024 के चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है।
 
राज्यसभा में लिखा इतिहास : सरोज पांडेय ने न केवल प्रदेश बल्कि देश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई है।  सरोज पांडेय ने दुर्ग मेयर रहते हुए सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। विधानसभा और लोकसभा का चुनाव जीता तो फिर एक रिकॉर्ड बनाया। सरोज पांडेय ने राज्‍यसभा चुनाव लड़ा तो वहां भी एक नया इतिहास लिखा गया। 
 
जन्म और शिक्षा : सरोज पांडेय का जन्‍म भिलाई में ही 22 जून 1968 को हुआ था। सरोज पांडेय से भिलाई स्थित महिला कॉलेज से एमएसी (बाल विकास) की डिग्री हासिल करने के बाद रायपुर के पंडित रविशंकर विश्‍वविद्यालय से पीएचडी की है। सरोज पांडेय के माता पिता उत्‍तरप्रदेश से आए थे। उनके पिता का नाम श्‍यामजी पांडेय और माता का नाम गुलाव देवी पांडेय हैं। उनके पिता शिक्षक थे। वे यहां भिलाई स्‍टील प्‍लांट (बीएसपी) के स्‍कूल में प्रिंसिपल थे।