Candidate Name जामयांग सेरिंग नामग्याल
State Ladhkh
Party Congress
Constituency Ladhkh
Candidate Current Position MP

Jamyang Tsering Namgyal Profile in hindi : लद्दाख की एकमात्र लोकसभा सीट से कांग्रेस ने जामयांग सेरिंग नामग्याल को अपना उम्मीदवार बनाया है। नामग्याल 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और लद्दाख को एक अलग केंद्र शासिल प्रदेश बनाने के मोदी सरकार के फैसले को लेकर भाषण में चर्चा में आए थे। पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की थी, लेकिन बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया।

जामयांग त्सेरिंग नामग्याल को लोग 'JTN' के नाम से जानते हैं। भाजपा ने 29 मार्च 2019 को लद्दाख संसदीय क्षेत्र से जेटीएन को मैदान में उतारा था। भाजपा ने इस सीट से ताशी ग्यालसन को मैदान में उतारा है। 
 
राजनीतिक करियर : राजनीति में आने से पहले जामयांग ने ऑल लद्दाख स्टूडेंट एसोसिएशन में विभिन्न पदों पर काम किया और बाद में 2011 से 2012 तक इसके अध्यक्ष भी रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने लद्दाख के संसद थुपस्तान छेवांग के निजी सचिव के रूप में कार्य किया।

उन्होंने 2015 में मार्टसेलंग निर्वाचन क्षेत्र से लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC), लेह का चुनाव लड़ा और पार्षद के रूप में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। बाद में उन्हें मुख्य कार्यकारी पार्षद के पद से दोर्जे मोटुप के इस्तीफे के बाद जामयांग को एलएएचडीसी का मुख्य कार्यकारी पार्षद के रूप में चुना गया।

नामग्याल को 2019 में भाजपा का टिकट मिला। इसमें जामयांग सेरिंग नामग्याल को 33.94 प्रतिशत वोट पाकर विजयी हुए। भाजपा ने जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख पार्टी इकाई का अध्यक्ष भी बनाया। वे 20 जुलाई 2020 से 9 जनवरी 2022 तक लद्दाख बीजेपी यूनिट के पहले अध्यक्ष थे।
 
जन्म और शिक्षा : जामयांग सेरिंग नामग्याल का जन्म 4 अगस्त 1985 को जम्मू और कश्मीर के लेह जिले (वर्तमान में लद्दाख, भारत में) के माथो गांव में हुआ था। जामयांग ने केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान, लेह से 12वीं किया। जम्मू विश्वविद्यालय से जमयांग ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की।