Candidate Name |
अन्नामलाई |
State |
Tamil Nadu |
Party |
Bhartiya Janata Party |
Constituency |
Coimbatore |
Candidate Current Position |
Tamil Nadu BJP State President |
Annamalai Profile in hindi : भाजपा ने पूर्व आईपीएस अन्नामलाई को अन्नामलाई (Annamalai) तमिलनाडु की कोयंबटूर सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। अन्नामलाई तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। अन्नामलाई भारत में एक फायर ब्रांड और युवा नेता के तौर पर उभरे हैं।
पुलिस सेवा में उन्हें साउथ सिंघम भी कहा जाता है। उनका मुकाबला पूर्व मेयर गणपति पी. राजकुमार से है, जो 2020 में एआईएडीएमके छोड़ने के बाद डीएमके में शामिल हो गए थे। एआईएडीएमके के सिंगाई जी रामचंद्रन भी इस सीट से चुनाव मैदान में हैं।
राजनीतिक करियर : पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद अन्ना मलाई जैविक खेती करने के लिए तमिलनाडु के करूर जिले में अपने गांव चले गए। अन्नामलाई को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की पार्टी ने सीएम उम्मीदवार बनने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन वे तैयार नहीं हुए।
इसके बाद 25 अगस्त 2020 को वे भाजपा में में शामिल हो गये। पार्टी में शामिल होने के 10 महीने के अंदर ही उन्हें राज्य इकाई का प्रमुख बना दिया गया।
अन्नामलाई इस्तीफा समय साउथ बेंगलुरु के डीसीपी (DCP) थे। वे कर्नाटक के उडुपी जिले के एसपी भी रह चुके हैं। अन्नामलाई ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव-2021 में भाजपा की टिकट पर अरवाकुरुच्ची सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन 24 हजार वोटों से हार गए थे।
जन्म और शिक्षा : अन्नामलाई का जन्म 1984 में एक किसान परिवार के घर में हुआ था। अन्नामलाई की शुरुआती शिक्षा उनके जिले में ही हुई है। अन्नामलाई ने कोयंबटूर स्थित कॉलेज से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अन्नामलाई इसके बाद सिविल सर्विस यानी यूपीएससी की तैयारी में लग गए। अन्नामलाई ने 2011 में यूपीएससी की परीक्षा पास की। अन्नामलाई ने 'स्टेपिंग बियॉन्ड खाकी' नाम की एक किताब भी लिखी है।