ramcharitmanas
✕

अगर आपको भी बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो ये हो सकता क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (15:17 IST)
कई बार थकान और सुस्ती अधिक काम और तनाव के कारण हो सकती है, लेकिन अगर आपको लगातार ऐसा महसूस हो रहा है और इसके साथ आप सिर में दर्द भी महसूस कर रहे हैं तो यह क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम के लक्षण हो सकते हैं। जी हां, 6 महीने से ज्यादा वक्त से अगर आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो आप क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम की चपेट में हो सकते हैं। जानिए इसके कारण और लक्षण - 
 
क्रोनिक फेटिक सिंड्रोम के कुछ विशेष कारण हो सकते हैं जैसे - 
 
1 प्रतिरोधक क्षमता में कमी - अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो आपको यह समस्या तुरंत अपनी चपेट में ले सकती है।
 
2 हार्मोन्स का असंतुलन - शरीर की ग्रन्थियों द्वारा हार्मोन्स का निर्माण न होना या फिर हार्मोन्स का असंतुलन कई बार क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम का कारण बनता है।
 
3 वायरल इंफेक्शन - वायरल इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस क्रॉनिक फैटीग सिंड्रोम का कारण बन सकते हैं। यही कारण है कि कई बार वायरल इंफेक्शन के बाद आपको लंबे समय तक थकान होती है। 
 
 
लक्षण - 
1 थकान का बना रहना और थकान के कारण सिरदर्द की समस्या होना। 
2 मांसपेशियों में लगातार दर्द बना रहना।
3 कम शारीरिक मेहनत के बावजूद 24 घंटे से अधिक समय तक बीमार महसूस करना।
4 जोड़ों में दर्द होना
5 गला खराब होना
6 नींद न आना और सोने के बाद भी आलस लगना
7 याद न रहना।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख