Hanuman Chalisa

इंदौर में तीसरी लहर, संक्रमितों में 77 प्रतिशत ले चुके हैं वैक्सीन की दोनों डोज, 21-40 उम्र के लोगों पर अधिक खतरा...

Updated: सोमवार, 3 जनवरी 2022 (12:42 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में 110 मामले सामने आए, जो 206 दिनों के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। डराने वाली बात यह कि 5 दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या 5 गुना हो गई है। संक्रमण दर भी 1.58 प्रतिशत हो गई है। पिछले संक्रमितों के रिसर्च के कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में 221 केस, अभी स्कूल और कॉलेजों में ऑफलाइन ही होगी पढ़ाई
 दिसंबर 2021 में सामने आए कुल 439 संक्रमितों में 77 प्रतिशत से लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके। जिले में दिसंबर 2021 में सामने आए कुल 439 संक्रमित में 20 प्रतिशत यानी 88 (48 पुरुष और 40 महिला) संक्रमित ऐसे भी हैं जिन्हें कोरोना वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा है जबकि ढाई प्रतिशत यानी 11 संक्रमित (5 पुरुष और 6 महिला) ऐसे भी पाए गए जिन्हें संक्रमित होने के समय वैक्सीन एक डोज लगा हुआ था।
 
इसी महीने यहां उपचार के दौरान जिन दो बुजुर्ग संक्रमितों की मृत्यु दर्ज की गई है उन्हें भी वैक्सीन के दोनों डोज लगे हुए थे। आधिकारिक आंकड़े बताते है कि दिसंबर 2021 में हुए संक्रमित में सर्वाधिक वे नागरिक शामिल है जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग की है। 
 
कुल 439 संक्रमितों में 21-40 आयु वर्ग की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत से ज्यादा यानी 202 (119 पुरुष और 83 महिला) रही। आयु वर्ग के लिहाज से 41-60 वर्ष के 24.60 प्रतिशत यानी कुल 108 (63 पुरुष और 45 महिला) लोग संक्रमित हुए है। इसी तरह 61-80 आयु वर्ग के 57 नागरिक संक्रमित हुए है। 11-20 उम्र के 53 तथा शून्य से 10 वर्ष उम्र के 19 संक्रमित बालक-बालिकाएं संक्रमित हुए हैं। (इनपुट वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

अगला लेख