सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वायरस से संक्रमित हुई अमेरिका की लाइटवेट मुक्केबाज मिकेला मेयर
- Corona Live Updates : स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, दिल्ली में 2 हफ्ते में कोरोना के केस बढ़कर 56000 हो जाएंगे
- अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, होगा कोरोना वायरस टेस्ट
- भारत में पैर पसारता Corona virus, 9983 नए मामले, कुल 2,56,611 संक्रमित
- न्यूजीलैंड हुआ Corona मुक्त, नहीं है संक्रमण का एक भी मामला
UP में धर्म स्थल खुले, मस्जिदों में रहेगा Lockdown
अलीगढ़ (उप्र)। धार्मिक स्थलों को खोलने के सरकार के निर्देश के बावजूद अलीगढ़ के मुख्य मुफ्ती ने कहा है कि जुमे की नमाज समेत जमात के साथ पढ़ी जाने वाली तमाम नमाजों पर लॉकडाउन के दौर की तरह ही प्रतिबंध जारी रहेगा।
मुफ्ती खालिद हमीद ने रविवार को जारी एक बयान में कहा मौजूदा हालात में मस्जिदों में जुमे की नमाज समेत बाजमात पढ़ी जाने वाली तमाम नमाजों पर पहले की ही तरह पाबंदियां लागू रहेंगी। इसमें किसी तरह के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है।
मुफ्ती ने मुस्लिम समाज को आगाह किया कि वह लॉकडाउन खोलने के सरकार के फैसले को लेकर कोई खुशफहमी ना पालें। सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने का आदेश दिया है लेकिन उसमें भी एक समय में मस्जिद के अंदर पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने की मनाही है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि कमोबेश पहले की ही तरह पाबंदियां लागू रहेंगी।(भाषा)
