सम्बंधित जानकारी
- Doctor's advice : क्या करें कि Corona के हमले से बच जाएं...
- Covid 19 : ग्रेटर नोएडा के अस्पताल से 7 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
- मोदी सरकार पर राहुल का वार, 4 चरण के Lockdown पर उठाए सवाल
- कोरोना काल में फिर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, संजय राउत ने दिया बड़ा बयान
- भारत में Covid 19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,380 हुई, 6535 नए मामले आए सामने
कोविड-19 संकट से निपटने में गुजरात की स्थिति सबसे बुरी
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा सांसद नारायण राणे के महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर मंगलवार को पलटवार करते हुए कहा कि कोविड-19 संकट से निपटने में गुजरात का प्रदर्शन सबसे बुरा है और इसलिए सबसे पहले उसे केंद्र के शासन के तहत रखा जाना चाहिए।
राउत ने कहा कि विपक्ष को क्वारंटाइन में रखा जाना चाहिए और कहा कि महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के उनके प्रयासों का उलटा असर होगा।
हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि भले ही महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति भयावह है लेकिन वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत नहीं है।
राज्य सभा सदस्य, राणे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सोमवार को मुलाकात की और वैश्विक महामारी से निपटने में शिवसेना नीत राज्य सरकार की विफलता के मद्देनजर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा कि अगर आप कोविड-19 संकट पर गुजरात उच्च न्यायालय की गुण-दोष व्याख्या देखें तो राज्यों का कार्य प्रदर्शन महाराष्ट्र की तुलना में बुरा है।
राउत ने बताया कि अगर राष्ट्रपति शासन लगाना ही है तो केंद्र को गुजरात के साथ शुरू करना चाहिए।
उन्होंने महाराष्ट्र में तीन दल (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) की गठबंधन सरकार की स्थिरता को लेकर अटकलों को भी खारिज किया।
शिवसेना से राज्यसभा सदस्य ने कहा कि यह बेहतर होगा कि विपक्ष को पृथक-वास में रखा जाए। महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने की उनकी कोशिशें उलटी पड़ सकती हैं। विपक्ष को इस सरकार को गिराने के लिए अब भी फॉर्मूला तलाश करने की जरूरत है। (भाषा)
