सम्बंधित जानकारी
- टीकाकरण में प्रयोग हो रहीं वैक्सीनें क्या Omicron वैरिएंट पर असरकारक हैं?, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब
- यूरोप में Corona के 5वें टीके Novovax को मिली मंजूरी
- नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के थर्ड फेज ट्रायल के लिए Bharat Biotech ने मांगी इजाजत, Booster डोज का होगा विकल्प
- Omicron का खतरा, क्या Corona रोधी टीकों में किया जा सकता है बदलाव? AIIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान
- Omicron - ओमिक्रोन को कम्युनिटी स्प्रेडर बनने से रोका जा सकता है?
नहीं हुआ बड़ी आबादी का वैक्सीनेशन, बूस्टर डोज पर राहुल गांधी का सवाल...
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि देश की बड़ी आबादी का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है और सरकार को बताना चाहिए कि लोगों को बूस्टर खुराक (टीके की तीसरी खुराक) देना कब शुरू किया जाएगा? उन्होंने टीकाकरण के आंकड़ों का एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया कि बहुतायत आबादी का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है। सरकार बूस्टर खुराक देना कब शुरू करेगी?
Majority of our population is still not vaccinated.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 22, 2021
When will GOI begin booster shots? #VaccinateIndia pic.twitter.com/IPQOP36vXZ
कांग्रेस नेता ने जो चार्ट साझा किया, उसमें कहा गया है कि टीकाकरण की मौजूदा गति से 31 दिसंबर, 2021 तक देश की 42 प्रतिशत आबादी का ही टीकाकरण हो सकेगा और इस वर्ष के खत्म होने तक 60 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस साल के आखिरी सप्ताह में प्रतिदिन 6.1 करोड़ खुराक देनी पड़ेगी। इसमें यह भी दर्शाया गया है कि पिछले 1 सप्ताह के दौरान प्रतिदिन औसतन 58 लाख खुराक दी गई।
