1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Oxygen tanker run from Panipat to Sirsa goes missing

पानीपत से सिरसा के लिए चला ऑक्सीजन टैंकर हुआ लापता...

Oxygen Tanker
चंडीगढ़। हरियाणा के पानीपत से तरल ऑक्सीजन लेकर सिरसा के लिए चला एक टैंकर गायब हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पानीपत पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जिला औषध नियंत्रक की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है।

पानीपत के मतलौदा थाने के प्रभारी मंजीत सिंह ने कहा कि बुधवार को पानीपत संयंत्र से तरल ऑक्सीजन भरवाने के बाद टैंकर सिरसा के लिए रवाना हुआ था, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग में भी वृद्धि हुई है।

एक अन्य घटना में बुधवार को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आरोप लगाया था कि अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन लेकर पानीपत से फरीदाबाद जा रहा एक टैंकर दिल्ली सरकार द्वारा लूटागया था, जब वह दिल्ली की सीमा से होकर गुजर रहा था। (भाषा)
अगला लेख
सेना ने लद्दाख में बर्फबारी के कारण फंसे 8 लोगों को बचाया