1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. Bhavnagar police take major action, seize drugs worth Rs 10.50 crore

भावनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10.50 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त

Bhavnagar News
Bhavnagar News: भावनगर जिले के शिहोर तालुका के सखा वदर गांव की सीमा में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वाड़ी (खेत) क्षेत्र में छापा मारा, जहां खेती की आड़ में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की खेती किए जाने का पर्दाफाश हुआ है।

भावनगर जिले की सबसे बड़ी जब्ती

इस छापेमारी के दौरान लगभग 1100 किलोग्राम हरा गांजा और अफीम का जत्था बरामद किया गया है। जब्त किए गए इन नशीले पदार्थों की बाजार कीमत करीब 10.50 करोड़ रुपए से भी अधिक आंकी गई है, जिसे जिले की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी माना जा रहा है।

पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्‍तार किया

पुलिस ने अवैध खेती करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इस इलाके में काफी लंबे समय से नशीले पदार्थों की खेती और व्यापार चल रहा था। फिलहाल पुलिस इन दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। DSP भावनगर नीतीश पांडे ने बताया कि शिहोर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव में पुलिस ने सूचना के आधार छापेमारी में 3 बीघा जमीन पर अफीम और गांजे की खेती पाई।
 
उन्होंने बताया कि लगभग 11 करोड़ रुपए कीमत की अफीम और गांजा ज़ब्त किया है। NDPS के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग्स माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यह माल कहां सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क के पीछे कौन से बड़े लोग शामिल हैं, इस दिशा में पुलिस द्वारा गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी