सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में आज से मिलेंगी और रियायतें, शादी समारोहों को मिलेगी अनुमति, सिनेमाघर खुलेंगे पूर्ण क्षमता के साथ
- बिना सुई वाली वैक्सीन की कीमत भी नहीं चुभेगी, जाइडस कैडिला दाम घटाने को तैयार
- राहतभरी खबर, देश में कोरोना के 1.60 लाख से कम एक्टिव मरीज, 247 दिनों में सबसे कम...
- PM मोदी ने कहा- भारत 2022 के आखिर तक कोरोना वैक्सीन की 5 बिलियन डोज तैयार कर लेगा
- रूस में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए मामले, 1160 लोगों की मौत
दस्तक अभियान के तहत अब घर-घर जाकर होगा वैक्सीनेशन, आज से होगी शुरुआत
प्रमुख बिंदु
- अब घर-घर होगा वैक्सीनेशन
- मनसुख मांडविया करेंगे अभियान की शुरुआत
- मोदी मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा
पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि खराब प्रदर्शन वाले जिलों में घर-घर जाकर कोविड-19 टीकाकरण के लिए 'हर घर दस्तक' अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसका उद्देश्य लोगों को घातक वायरस से बचाव के लिए पूर्ण टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान मांडविया ने कहा था कि कोई भी जिला ऐसा नहीं रहना चाहिए, जहां पूर्ण टीकाकरण नहीं हो।
उन्होंने कहा था कि हर घर दस्तक अभियान जल्द ही खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में लोगों को पूर्ण टीकाकरण के लिए उत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए शुरू होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 3 नवंबर को 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान टीकाकरण को लेकर रणनीति पर बात की जाएगी।
