बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Kejriwal appealed to people to be vigilant
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (15:11 IST)

Covid 19 : केजरीवाल ने की लोगों से त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने की अपील

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी महीने से त्योहारों का मौसम शुरू होने के मद्देनजर लोगों से कोविड-19 संक्रमण को लेकर अधिक एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में कई त्योहार हैं।
कोविड-19 वैश्विक महामारी दिल्ली में नियंत्रण में है, लेकिन धार्मिक स्थलों पर कोविड-19 संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाए जाना महत्वपूर्ण है। नवरात्रि का त्योहार 17 अक्टूबर से आरंभ होगा। हिन्दू इस त्योहार में 9 दिन व्रत रखते हैं और मंदिर जाते हैं। इसके बाद 25 अक्टूबर को दशहरा होगा। नवंबर में दीपावली का त्योहार होगा।
 
केजरीवाल ने कहा कि मैं आम लोगों और धार्मिक स्थलों का प्रबंधन करने वाले संगठनों से अपील करना चाहता हूं कि वे त्योहारों के आगामी मौसम में धार्मिक स्थलों में कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएं। यह महत्वपूर्ण है कि धार्मिक स्थल जाने वाला हर व्यक्ति 6 फुट की दूरी रखने, मास्क पहनने और साबुन से हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने जैसे एहतियाती कदमों का पालन करे। 
 
देशभर में मार्च में लागू किए गए लॉकडाउन के साथ ही शहर के धार्मिक स्थलों को आमजन के लिए बंद कर दिया गया था। इन स्थलों को अगस्त में खोला गया। दिल्ली में रोजाना जांच की संख्या 15,000- 20,000 से बढ़कर 40,000 से अधिक हो गई है और शहर में संक्रमण के मामले में पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोनावायरस के संक्रमण के 4,039 नए मामले सामने आए। यह अब तक यहां 1 दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2 लाख से अधिक हो गई, वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 4,638 हो गई। बुधवार को 54,517 लोगों की जांच हुई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
'लोकल' के लिए जितना 'वोकल' होंगे, बिहार उतना ही आत्मनिर्भर बनेगा : प्रधानमंत्री मोदी