Hanuman Chalisa

COVID-19 : देश में बना नया कीर्तिमान, 1 दिन में रिकॉर्ड 21.23 लाख Corona नमूनों की हुई जांच

Updated: रविवार, 23 मई 2021 (16:01 IST)
नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत ने एक दिन में 21.23 लाख से अधिक नमूनों की कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की जांच कर नया कीर्तिमान बनाया है। मंत्रालय ने बताया कि यह लगातार पांचवां दिन है जब भारत में 20 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई।

मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 21,23,782 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। केंद्र ने बताया कि इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए देश में दिए गए टीके की खुराक की संख्या रविवार को बढ़कर 19.50 करोड़ के पार हो गई।

मंत्रालय ने कहा, आज सुबह सात बजे प्राप्त अस्थाई रिपोर्ट के मुताबिक कुल 28,00,808 टीकाकरण सत्रों में टीके की 19,50,04,184 खुराक दी गई हैं। बयान के मुताबिक, इनमें से 97,52,900 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 67,00,614 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
अग्रिम मोर्चे के 1,49,52,345 कर्मियों को टीके की पहली खुराक मिली है और अग्रिम मोर्चे के 83,26,534 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक मिली है। 18 से 44 साल उम्र के 99,93,908 लाभार्थी (पहली खुराक), 45 से 60 साल उम्र के 6,06,90,560 (पहली खुराक) और 97,87,289 (दूसरी खुराक लेने वाले) लाभार्थी, 60 साल से अधिक उम्र के 5,65,55,558 (पहली खुराक लेने वाले) और 1,82,44,476 (दूसरी खुराक लेने वाले) लाभार्थी टीका लेने वालों में शामिल हैं।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
मंत्रालय ने बताया कि रविवार को दैनिक संक्रमण दर घटकर 11.34 प्रतिशत पर आ गई, जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28,05,399 रह गई है। इसने कहा, गत 24 घंटे में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,18,001 की कमी आई है। अब देश में कुल संक्रमितों में से 10.57 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं। सात राज्य ऐसे हैं, जिनमें देश के 66.88 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।(भाषा)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पर सुरक्षा सख्‍त, CJP की प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील

CJP प्रदर्शन के कारण आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की सूची

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

अगला लेख