सम्बंधित जानकारी
- देश में कोरोनावायरस के डरावने आंकड़े आए सामने, AIIMS के निदेशक गुलेरिया ने बताया कारण क्यों आ रहा है मामलों में उछाल
- 192 देशों में CoronaVirus का कहर, 27 लाख से ज्यादा की मौत, जानिए सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों का हाल
- बड़ी खबर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोनावायरस से संक्रमित, एम्स में भर्ती
- इंदौर में लॉकडाउन में सन्नाटा, बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती
- कोरोना के चलते 1 अप्रैल से नहीं खुलेंगे स्कूल,बोले CM शिवराज-ऐसे हालात में नहीं खोले जा सकते स्कूल
कर्नाटक : स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से मांगा सहयोग, बोले- Corona की दूसरी लहर शुरू हो गई है...
बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने रविवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर शुरू हो गई है और उन्होंने इस महामारी पर रोक लगाने में लोगों का सहयोग मांगा। सुधाकर ने कोरोनावायरस के मामले बढ़ने पर यहां कहा, हम कोरोनावायरस की दूसरी लहर की शुरुआत में हैं। चलिए इस पर काबू पाने में सभी हाथ मिलाएं, क्योंकि अगले तीन महीने हमारे लिए अहम हैं।
उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 की स्थिति और उठाए जाने वाले कदमों के बारे में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की कोरोनावायरस पर तकनीकी सलाहकार समिति ने सरकार को यह कहते हुए स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि अगर कुछ गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो लोग परेशानी में आ जाएंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या ये गतिविधियां चुनाव से जुड़ी हैं, इस पर सुधाकर ने कहा, क्या कोई गतिविधि कोरोनावायरस से बचने का बहाना हो सकती है? क्या यह वीआईपी, राजनीतिक पार्टियों या धार्मिक सभाओं को बख्श देगा?
मंत्री ने कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाने की जरूरत पर जोर दिया, क्योंकि उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां इसमें भाग लेंगी।(भाषा)
