सम्बंधित जानकारी
- ब्राजील में Corona के रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा नए मामले, 3 लाख से अधिक की मौत
- CoronaVirus Live Updates : 24 घंटों में कोरोना के 59,118 नए मामले, 4.21 लाख एक्टिव मरीज...
- COVID-19 : महाराष्ट्र में 1 दिन में Corona संक्रमण के सबसे अधिक मामले आए सामने
- इंदौर में 9 बजे बंद होंगे बाजार, होलिका दहन पर रोक, धुलेंडी पर रहेगी सख्ती, मंदिर भी नहीं खुलेंगे
- उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स रेफर, एक दिन पहले आए थे कोरोना संक्रमण की चपेट में
मुंबई में अस्पताल में लगी आग, कोविड-19 के 9 मरीजों की मौत
मुंबई। मुंबई में एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 9 मरीजों की मौत हो गई वहीं 70 अन्य मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई।
उन्होंने बताया कि यह अस्पताल पांच मंजिला मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है और जब आग लगी तो उस समय कोविड-19 के मरीजों के अलावा और भी कई मरीज अस्पताल में थे।
मुंबई फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।
Death toll rises to nine in fire at Sunrise Hospital in Dreams Mall at Bhandup West, says Chief Fire Officer, Mumbai Fire Department
— ANI (@ANI) March 26, 2021
दमकल की 20 गाड़ियां, पानी के 15 टैंकर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने मरीजों को बाहर निकाल लिया और उन्हें एक अन्य अस्पताल में भेजा गया है। दमकलकर्मी इसकी जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई मरीज अब भी अस्पताल में तो फंसा नहीं है।
Maharashtra: Fire breaks out at a hospital in Mumbai's Bhandup; rescue operation on
— ANI (@ANI) March 25, 2021
"Cause of fire is yet to be ascertained. I've seen a hospital at mall for the first time. Action to be taken. 70 patients including COVID infected shifted to another hospital," says Mumbai Mayor pic.twitter.com/sq1K29PVhe
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पहुंचीं और उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि मॉल के अंदर अस्पताल है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार किसी मॉल के अंदर अस्पताल देखा है। उन्होंने कहा कि अगर यहां अस्पताल चलाने में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच यह घटना हुई है। शहर में गुुुुरुवार को संक्रमण के 5,504 नए मामले सामने आए जो इस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं।
