सम्बंधित जानकारी
- अच्छी खबर, 24 घंटे में दिल्ली में Corona का एक भी मामला नहीं
- कोरोना वायरस: कनिका कपूर का दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव, पहली रिपोर्ट पर उठे थे सवाल
- Corona का डर, ब्रिटेन से लौटे छात्र पर मुकदमा, दोस्त से चला गया था मिलने
- Life in the time of corona: माफ़ कीजिए… उपकार कीजिए
- Corona Virus Live update : 2 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आर्थिक पैकेज का हो सकता है ऐलान
जनता कर्फ्यू के दौरान इंदौर में जश्न, 200 लोगों पर मामले दर्ज | Corona Virus
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए बुलाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान यहां दो दिन पहले अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर उतरकर जश्न मनाने वाले करीब 200 अज्ञात लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं।
इस घातक बीमारी से बचाव के लिए सरकार के जारी परामर्शों की खुलेआम अनदेखी करने वाले इन लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुके हैं।
पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ये लोग शहर के राजबाड़ा और पाटनीपुरा इलाकों में रविवार को जनता कर्फ्यू का जश्न मनाने जुलूस की शक्ल में सड़कों पर उतरे थे। तब इन्होंने जोर-जोर से ढोल, थालियां और वाहनों के हॉर्न भी बजाए थे।
उन्होंने बताया कि इन लोगों का यह कृत्य जिलाधिकारी के उस आदेश का कथित उल्लंघन है, जिसके तहत प्रशासनिक अनुमति के बगैर जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई है। इस पर करीब 200 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एमजी रोड और परदेशीपुरा पुलिस थानों में भादंसं की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत सोमवार रात अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तारी के लिए आरोपियों की पहचान करने के मकसद से वीडियो फुटेज की मदद ली जा रही है।
कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश भर के नागरिक रविवार को जनता कर्फ्यू में शामिल हुए थे। सरकार लोगों को लगातार सलाह दे रही है कि घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाना हर किसी व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
