Electric Vehicle से कमाई का नया रास्ता, जानिए EV में कौन-कौन से बिजनेस हैं फायदे का सौदा
Electric Vehicle India : भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से सिर्फ गाड़ी चलाकर ही नहीं, बल्कि कई तरह के बिजनेस करके कमाई की जा सकती है। ईवी की बिक्री और उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। 2025 में भारत में EV बिक्री करीब 23 लाख यूनिट तक पहुंची और नए वाहन रजिस्ट्रेशन में EV की हिस्सेदारी लगभग 8 प्रतिशत रही। यानी आपके पास अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल है तो उससे कमाई का साधन भी बना सकते हैं।
छोटे सामान की डिलीवरी, ई-कॉमर्स और लोकल लॉजिस्टिक्स की मांग बढ़ रही है। Porter जैसे प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और छोटे EV कमर्शियल वाहनों से कमाई की जा सकती है। इसके अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के लिए भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाया जा सकता है। आने वाले वर्षों में EV का सबसे बड़ा मौका वाहन बेचने से ज्यादा सर्विस, चार्जिंग, बैटरी और डिलीवरी इकोसिस्टम में हो सकता है।
EV Porter से कितनी कमाई हो सकती है?
रोजाना माल ढुलाई से कमाई
लोकल डिलीवरी, दुकान का सामान, गोदाम से माल पहुंचाना। रोज 8–12 घंटे काम करने पर लगभग 1,000 रुपए- 2,500 रुपए तक की ग्रॉस कमाई संभव हो सकती है (शहर, रूट और काम की उपलब्धता पर निर्भर)। Amazon, Flipkart, Blinkit, Swiggy, Zomato जैसी कंपनियों के लिए काम किया जा सकता है।
ई-रिक्शा चलाकर कैसे होगी कमाई?
अगर आपके आपके पास ई-रिक्शा है तो छोटे शहरों और कस्बों में कम खर्च में रोजाना कमाई का साधन बन सकता है। अगर सही रूट और समय चुना जाए तो इससे एक बड़ी आय का साधन बन सकता है। रेलवे स्टेशन, बाजार, बस स्टैंड, कॉलोनी, स्कूल रूट, मार्केट एरिया में ई रिक्शा चलाया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप ई रिक्शा ड्राइवर रखकर या फिर किराए पर चलाकर भी कमाई कर सकते हैं।
ALSO READ: Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक
EV स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज का बिजनेस
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या बढ़ने से आप इनके स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज का बिजनेस कर सकते हैं। हेलमेट, चार्जर, बैटरी, टायर, सीट कवर, मोबाइल होल्डर, EV लाइट्स जैसी चीजों का बिजनेस किया जा सकता है।
EV चार्जिंग स्टेशन लगाकर कमाई
पेट्रोल पंप की तरह EV चार्जिंग पॉइंट शुरू कर सकते हैं। मार्केट, मॉल, ऑफिस, हाईवे, पेट्रोल पंप या पार्किंग में चार्जिंग सुविधा देकर कमाई। भविष्य में EV बढ़ने के साथ चार्जिंग नेटवर्क की मांग बढ़ने की संभावना है। कई शहरों में नए चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने की योजनाएं चल रही हैं।
EV बैटरी स्वैपिंग स्टेशन
खासकर ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक स्कूटर और डिलीवरी वाहनों के लिए। ग्राहक खाली बैटरी देकर तुरंत चार्ज बैटरी ले सकता है। बैटरी स्वैपिंग मॉडल में बार-बार आने वाली कमाई (subscription/service) का मौका होता है।

