भारत के इस डॉक्टर ने कोरोना संक्रमित महिला का फेफड़ा ही बदल दिया
photo: twitter
डॉक्टर अंकित ने एक ऐसी महिला का फेफड़ों ही बदल दिया जो कोरोना संक्रमण की वजह से खराब हो गया था। यानी महिला के फेफड़े का प्रत्यारोपण। अमेरिका में कोरोना महामारी के दौर में यह अपने तरह की पहली सफल सर्जरी है। जिसकी सब दूर चर्चा हो रही है।
डॉ अंकित भारत उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले चिकित्सक हैं। यह सर्जरी उन्हीं के नेतृत्व में की गई थी। उसके शरीर का यह महत्वपूर्ण अंग कोविड-19 से खराब हो गया था। कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से अमेरिका में यह इस तरह की पहली सर्जरी मानी जा रही है।
‘फेफड़ा का प्रतिरोपण किया जाना ही उसके जीवित रहने का एकमात्र विकल्प था'
मेरठ में जन्में अंकित भारत ने कहा,
‘मैंने अब तक का यह सबसे कठिन प्रतिरोपण किया' वाशिंगटन पोस्ट ने भारतीय मूल के चिकित्सक हवाले से कहा है, ‘यह सचमुच में एक चुनौतीपूर्ण मामला था'

