सम्बंधित जानकारी
- एक्सप्लेनर:18 प्लस के वैक्सीनेशन के साथ दूसरी डोज का भी संकट हुआ खड़ा,वैक्सीनेशन नीति पर भी उठे सवाल
- ब्रिटेन जाने वाली 50 लाख कोविशील्ड की खुराकों से भारत में होगा Vaccination
- जल्द भारत लौटेंगे अदार पूनावाला, बोले- जोरों पर हो रहा है Covishield का उत्पादन
- जानिए Corona के लिए कौनसी Vaccine कितनी प्रभावी है...
- अध्ययन में दावा, Covishield टीका लेने वाले प्रत्येक 4 में से 1 व्यक्ति में हल्के दुष्प्रभाव दिख रहे...
Covishield | Covishield की 2 खुराकों के बीच 12 से 16 हफ्ते का समयांतराल बढ़ाने की सिफारिश
नई दिल्ली। सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने कोविड-19 रोधी कोविशील्ड टीके की 2 खुराकों के बीच अंतर बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने की सिफारिश की है। हालांकि कोवैक्सीन की खुराकों के लिए बदलाव की अनुशंसा नहीं की गई है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
समूह ने कहा है कि गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का कोई भी टीका लगवाने का विकल्प दिया जा सकता है और स्तनपान करवाने वाली महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद किसी भी समय टीका लगवा सकती हैं।
सूत्रों ने बताया कि एनटीएजीआई ने यह भी कहा है कि जो लोग कोविड-19 से पीड़ित रह चुके हैं और जांच में उनके सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उन लोगों को स्वस्थ होने के बाद 6 महीने तक टीकाकरण नहीं करवाना चाहिए।
वर्तमान में कोविशील्ड टीके की 2 खुराकें 4 से 8 हफ्ते के अंतराल पर दी जाती हैं। एनटीएजीआई के सुझाव टीकाकरण को देखने वाले कोविड-19 संबंधी राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह को भेजे जाएंगे। (भाषा)
