dharma sangrah
✕

CoronaVirus India Update : कोविड-19 ने एक ही दिन में तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड, लगातार दूसरे दिन 1200 से ज्यादा की मौत

Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (11:22 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) का कहर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 ने 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में सबसे ज्यादा केसेस और स्वस्थ होने वालों की संख्या का रिकॉर्ड बना। लगातार दूसरे दिन देश में इस महामारी से 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
 
भारत में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 97,570 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,59,984 हुई। इस महामारी से पिछले 24 घंटों में 1201 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 77,472 हुई।
 
देश में एक दिन में 81,533 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। कोरोना वायरस से संक्रमित 9,58,316 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 36,24,196 मरीज इलाज के बाद अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 20.56% है, जबकि 77.77% मरीज इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। डेथ रेट घटकर 1.66 प्रतिशत रह गया है।  
 
ICMR द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 10.91 लाख से ज्यादा सेम्पल्स की टेस्टिंग, अब तक 5,51,89,226 नमूनों की जांच हुई। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख