1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chief Minister Yogi Adityanath praised Prime Minister Narendra Modi
Last Modified: मेरठ (उप्र) , रविवार, 22 फ़रवरी 2026 (19:11 IST)

CM योगी बोले- प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के निर्माता, 'विकसित भारत' विजन की दुनियाभर में हो रही तारीफ

Chief Minister Yogi praised Prime Minister Modi
Chief Minister Yogi praised Prime Minister Modi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए और आधुनिक भारत का शिल्पी बताते हुए कहा कि उनके 'विकसित भारत' विजन की वैश्विक स्तर पर सराहना हो रही है। रविवार को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली–मेरठ नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से समाज के हर वर्ग (गरीब, किसान, महिला और युवा) को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा जिस गंभीरता से प्रधानमंत्री करते हैं, वह प्रेरणादायी है।

दिल्ली-मेरठ की दूरी हुई कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मेरठ से दिल्ली की यात्रा में चार से पांच घंटे लग जाते थे, लेकिन अब एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल जैसी परियोजनाओं से यह दूरी घटकर लगभग 45–50 मिनट रह गई है। नमो भारत और मेरठ मेट्रो से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सशक्त होगी।
 
उन्होंने कहा कि देश में नमो भारत, वंदे भारत और अन्य आधुनिक परिवहन सेवाएं भारत की नई पहचान बन रही हैं। हाल ही में गौतम बुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वैश्विक मंच पर भारत के विजन की सराहना

मुख्यमंत्री ने हाल में नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री के डिजिटल और विकासोन्मुखी विजन की प्रशंसा की। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति के उस वक्तव्य का हवाला दिया, जिसमें भारत की डिजिटल पहचान और स्वास्थ्य अवसंरचना की उपलब्धियों को उल्लेखनीय बताया गया।

विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बड़े प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग अब नियमित और व्यवस्थित तरीके से हो रही है। प्रधानमंत्री स्वयं प्रगति बैठकों के माध्यम से परियोजनाओं की समीक्षा करते हैं, जिससे लंबित योजनाओं को गति मिली है।
 

खेल विश्वविद्यालय और जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण का आग्रह

मुख्यमंत्री ने मेरठ में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अप्रैल तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसके लोकार्पण का अनुरोध किया।
इसी प्रकार लगभग तैयार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए भी प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया। साथ ही नोएडा मेट्रो के नए रूट के शिलान्यास का आग्रह भी किया गया।

क्रांतिकारी धरती को नमन

मुख्यमंत्री ने मेरठ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए इसे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की धरती बताया और क्रांतिनायकों को नमन किया।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
मुख्‍यमंत्री योगी सिंगापुर और जापान के दौरे पर, दोनों देशों की 33 कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात