गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. pm modi flags off namo bharat and meerut metro delhi to meerut in 55 minutes
Last Updated :मेरठ , रविवार, 22 फ़रवरी 2026 (14:47 IST)

55 मिनट में मेरठ टू दिल्ली, मेट्रो, नमो भारत को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

PM Modi Meerut Visit
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ से 12930 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजाओं का शुभारंभ किया। इससे पहले मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और यहां से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर किया।
इससे पहले उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी बोले- आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैने कुछ देर पहले मेरठ मेट्रो में सफर किया, इस दौरान मेरी स्कूल, कॉलेज के कई युवाओं से बातचीत हुई। सबका यही कहना था कि इतने शानदार दिनों की कल्पना उन्होंने नहीं की थी, वे उन पुराने दिनों को याद कर रहे थे जब शाम होते ही पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था। यहां डर और भय का माहौल होता था। अब एक तरफ कानून-व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ, लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी यह उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है। 

क्या बोले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 10-11 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी, लोग दिल्ली दूर मानकर थक जाते थे लेकिन आज 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ दिल्ली से मेरठ जुड़ा है। आज प्रधानमंत्री ने जो नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का जो उपहार दिया है वह अपने आप में इस दूरी को और कम करने का काम कर रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें