सम्बंधित जानकारी
- 14 दिन में चरम पर पहुंचेगी कोरोना की तीसरी लहर, IIT मद्रास ने दी चेतावनी
- Omicron के हैं तीन वैरिएंट, क्या आपको पता है कौनसा वैरिएंट है सबसे ज्यादा खतरनाक?
- केरल में रविवार को लॉकडाउन, केवल आपात सेवाओं को अनुमति
- कोरोना का कहर : न्यूजीलैंड में रेड अलर्ट, पीएम ने स्थगित की शादी
- कोरोना के ओमिक्रॉन BA.2 की दहशत, भारत समेत 40 देशों में ढा रहा है कहर
कोरोनावायरस की चपेट में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं हो पाएंगे शामिल
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित पाए गए। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी।
कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को एक सप्ताह के लिए आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना की जांच करा लें।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज कोविड संक्रमित पाए गए हैं। वे अभी हैदराबाद में हैं। वे एक हफ्ते तक के लिए स्वयं पृथक-वास में चले गए हैं।
उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों को पृथक-वास में जाने और जांच कराने की सलाह दी है। ऐसा लगता है कि वे बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
