dharma sangrah

कोरोना योद्धाओं को सलाम : जहां बरसाए थे पत्थर, वहीं इलाज करते हुए महिला डॉक्टर संक्रमण का शिकार

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (18:38 IST)
इंदौर। स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव की बहुचर्चित घटना से सुर्खियों में आए इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के अभियान में शामिल 26 वर्षीय महिला डॉक्टर इस महामारी से मंगलवार को संक्रमित पाई गईं।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि टाटपट्टी बाखल इलाके में कोविड-19 के खिलाफ हमारे रोकथाम अभियान में शामिल 26 वर्षीय महिला डॉक्टर इस महामारी से संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि वह अपनी ड्यूटी के दौरान टाटपट्टी बाखल इलाके के ही किसी व्यक्ति के संपर्क में आकर कोविड-19 से संक्रमित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि टाटपट्टी बाखल, शहर के उन इलाकों में शामिल है जहां बड़ी संख्या में कोविड-19 के मरीज मिले हैं। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र को कई दिन पहले ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जा चुका है।
 
उन्होंने बताया कि टाटपट्टी बाखल में स्वास्थ्यकर्मियों पर 1 अप्रैल को हुए पथराव में दो अन्य महिला डॉक्टरों के पैरों में चोटें आई थीं। यह दल कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने गया था।
 
हालांकि, दोनों महिला डॉक्टर इस क्षेत्र में फैली महामारी के खिलाफ जारी अभियान में पथराव के अगले ही दिन दोबारा जुट गई थीं। 
 
जिला प्रशासन ने इस मामले के चार मुख्य आरोपियों- मोहम्मद मुस्तफा (28), मोहम्मद गुलरेज (32), शोएब (36) और मजीद (48) को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया था। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

Top News 22 August: इमरान खान की सेहत पर बहन का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण पर क्या बोले नृपेंद्र मिश्रा?

वंदे मातरम् पर सबकुछ, जो जानना जरूरी है

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण और UGC नियमों के विरोध में उतरे हजारों लोग

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

अगला लेख