सम्बंधित जानकारी
- 13 छात्र कोरोना संक्रमित, रियासी में वैष्णो देवी विश्वविद्यालय बंद
- दिल्ली में 3 दिन में 3 गुना बढ़े कोरोना केसेस, क्या बोले CM केजरीवाल..
- जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 बच्चे कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में मिले 4 ओमिक्रॉन मरीज
- फिर बड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 27553 नए मामले, कुल 1525 ओमिकॉन संक्रमित
- वैक्सीनेशन के लिए बच्चों ने दिखाया उत्साह, पहली ही दिन 3 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
कोरोना की दहशत, ओडिशा में नहीं खुलेंगे 5वीं तक स्कूल
भुवनेश्वर। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच ओडिशा सरकार ने रविवार को कहा कि वह सोमवार से विद्यालयों में पहली से 5वीं तक की कक्षाओं को फिर से खोलने का अपना फैसला वापस ले रही है। हालांकि, विद्यालयों में 6ठी से 10वीं तक की कक्षाओं की पढ़ाई होगी।
विद्यालय और जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया और हितधारकों से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा, 'कोविड-19 के मामलों में दैनिक वृद्धि और राज्य में अभिभावकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर हमने 3 जनवरी से विद्यालयों में पहली से 5वीं तक की कक्षाएं फिर से नहीं खोलने का निर्णय लिया है।'
राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 424 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,55,556 हो गई। खुर्दा जिले में 75 वर्षीय महिला की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,463 हो गई। रविवार को सामने आए नए मामले पिछले दो महीने में सबसे ज्यादा है।
