सम्बंधित जानकारी
- पूरी दुनिया Corona virus के खौफ की गिरफ्त में, अमेरिका में मौत का आंकड़ा 1 लाख के करीब
- सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए क्यों खत्म की क्वारंटाइन की अनिवार्यता
- राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, झूठ नहीं फैलाएं, दुनिया के आंकड़े देखें
- राहुल से बातचीत में विशेषज्ञों ने कहा, अगले साल तक रहेगा Corona, भारत में सख्त Lockdown नहीं हो
- Lockdown में स्पेशल ऑफर, संभव हो तो खरीदें, नहीं तो मुफ्त में ले जाएं सब्जी
एयर इंडिया के विमान में कोरोना पॉजिटिव, सभी यात्री होम क्वारंटाइन
नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान से दिल्ली से लुधियाना जा रहे एक यात्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हड़़कंप मच गया। विमान में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों से 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।
सरकारी विमानन कंपनी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिला यात्री अलायंस एयर के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में काम करता है। यात्री पेड टिकट पर हवाई यात्रा कर रहा था।
इससे पहले इंडिगो के विमान से चेन्नई से सोमवार को कोयंबटूर पहुंचा एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया था। यह देश में घरेलू विमान सेवा शुरू होने के बाद हवाई यात्री में संक्रमण का पहला मामला था।
