सम्बंधित जानकारी
- ICC मुख्यालय में कोरोनावायरस की दस्तक, क्या होगा IPL पर असर...
- COVID-19 in India : देश में 60 लाख के करीब पहुंची Corona संक्रमितों की संख्या, 49 लाख से अधिक हुए स्वस्थ
- कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटी सीरम के CEO ने सरकार से पूछा- क्या आपके पास हैं 80,000 करोड़?
- लोगों के काम पर लौटने से Coronavirus संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने के खतरा : उद्धव ठाकरे
- खुशखबर, वैज्ञानिकों ने तैयार की Coronavirus संक्रमण को निष्क्रिय करने वाली एंटीबॉडी
बद्रीनाथ, केदारनाथ की यात्रा पर गईं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कोरोना पॉजिटिव
भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्विजय भाजपा नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव हो गई है। उमा भारती ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
उमा भारती ने ट्वीट कर कहा कि मैं आपकी जानकारी मे यह बात डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्यूँकि मुझे 3 दिन से हलका बुख़ार था।
उन्होंने कहा कि मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधि निषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया फिर भी मै अभी कोरोना पॉजिटिव निकली हूं। मैं अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हूं, जो की मेरे परिवार के जैसा है।

उमा भारती ने कहा कि 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊँगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरो के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी। मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्क में आये हुए भाई- बहन पढ़े या उन्हें जानकारी हो जाये उन सबसे मेरी अपील है की वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाए एवं सावधानी बरते।१) मै आपकी जानकारी मै यह डाल रही हू की मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्यूँकि मुझे ३ दिन से हलका बुख़ार था ।
— Uma Bharti (@umasribharti) September 26, 2020
उमा भारती इन दिनों बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा पर है। केदारनाथ के दर्शन के दौरान उनके साथ रहने वाले उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिसके बाद उमा भारती ने अपना टेस्ट कराया था लेकिन वह नेगेटिव आई थी लेकिन दोबारा टेस्ट कराने पर अब वह पॉजिटिव आई है।३) मै अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हू जो की मेरे परिवार के जैसा है। ४ दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊँगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरो के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी ।
— Uma Bharti (@umasribharti) September 26, 2020