biodatamaker

Corona Vaccination में बड़ी कामयाबी, 2 खुराक ले चुके लोगों की संख्‍या हुई 1 खुराक लेने वालों से ज्‍यादा

Updated: बुधवार, 17 नवंबर 2021 (22:24 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की पूरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या देश में पहली बार टीके की एक खुराक लेने वाले लोगों के पार चली गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘जन भागीदारी’ और ‘संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण’ की दूरदृष्टि, सरकार में लोगों का विश्वास और ‘हर घर दस्तक’ अभियान के कारण यह उपलब्धि मिली है। मांडविया ने एक बयान में कहा, देशव्यापी टीकाकरण कवरेज में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार पूरी तरह टीके की खुराक ले चुके लोगों की संख्या उन लोगों के पार चली गई है, जिन्होंने टीके की केवल एक खुराक ली है।

बुधवार सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल 113.68 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसे 1,16,73,459 टीकाकरण सत्र के जरिए हासिल किया जा सका। इनमें से 75,57,24,081 खुराक पहली खुराक के तौर पर दी गई और 38,11,55,604 खुराक दूसरी खुराक के जरिए दी गई। टीकों की दोनों खुराक लेने वाले लोगों की संख्या (38,11,55,604) पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या (37,45,68,477) के पार चली गई है।

उन्होंने ट्वीट कर सभी पात्र नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘हम एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे। बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि महीनेभर चलने वाले 'हर घर दस्तक' अभियान के अंत तक देश हर भारतीय का टीकाकरण कर लेगा।

मांडविया ने कहा, टीकाकरण के जरिए कोविड-19 से प्रत्येक नागरिक की रक्षा करने के लिए भारत सरकार की दृढ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता के कारण देशव्यापी टीकाकरण अभियान को कई उपलब्धियां हासिल करने में मदद मिली। देश ने 21 अक्टूबर को 100 करोड़ खुराक देने का गौरव हासिल किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने स्पष्ट आह्वान किया और तीन नवंबर को ‘हर घर दस्तक’ अभियान शुरू किया गया ताकि प्रत्येक दरवाजे को खटखटाया जाए और प्रत्येक घर तक पहुंचा जाए और कोविड-19 के खिलाफ प्रत्येक नागरिक को टीका लगाया जाए। बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी देशभर में घर-घर जाकर पात्र लोगों को टीका लगा रहे हैं और उनका विशेष ध्यान उन जिलों पर है जहां 50 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि देश में टीकों की कोई कमी नहीं है और उन्होंने लोगों से टीके की दूसरी खुराक लेने और अपने परिवार तथा समुदाय में भी लोगों को दोनों खुराक लेने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।(भाषा) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख